Jhabua Times News

रतलाम मण्‍डल से होकर तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्‍पेशल ट्रेनें*

दिनांक:31.03.2026 *
रतलाम 31 मार्च। पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्‍डल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस– सूबेदारगंज तथा उधना –आगरा कैंट के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: 1. ट्रेन संख्या 02200/02199 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्‍पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 05.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के दाहोद(12.43/12.45), रतलाम(14.30/14.40), नागदा(15.43/15.45), उज्‍जैन(16.55/17.10) एवं मक्‍सी(18.00/18.02), होते हुये अगले दिन 05.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 16.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के मक्‍सी(03.05/03.07), उज्‍जैन(03.50/04.00), नागदा(05.08/05.10), रतलाम(06.05/06.15), एवं दाहोद(07.39/07.41), होते हुये अगले दिन 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 02 अप्रैल से 09 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सुरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्‍सी, ब्यावरा राजगढ़, चाचौरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सकेंड क्‍लास कोच होंगे। 2.ट्रेन संख्या 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस – सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्‍पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 11.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (21.25/21.30), होते हुये अगले दिन 17.00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 07 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्‍पेशल प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से 05.20 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम(21.45/21.55), होते हुये अगले दिन 09.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सकेंड क्‍लास कोच होंगे। 3.ट्रेन संख्या 01908/01907 उधना – आगरा कैंट स्‍पेशल ट्रेन संख्या 01908 उधना – आगरा कैंट स्‍पेशल प्रत्येक बुधवार को उधना से 15.25 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम(22.25/22.30), होते हुये अगले दिन 08.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट– उधना स्‍पेशल प्रत्येक मंगलवार को आगरा कैंट से 18.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम(06.15/06.20), होते अगले दिन 13.25 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 07 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, एवं फतेहपुर सीकरी, स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सकेंड क्‍लास कोच होंगे। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही रेल वन ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। झाबुआ टाइम्स न्यूज़ #jhabua #ratlam #mp #raiwlay ***

Post a Comment

Previous Post Next Post